फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम महापर्व छठ की तैयारियां शुरू, बसई तालाब में जलकुंभी होने से लोगों को परेशानी, खुद सफाई करने में जुटे

विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Nov 2024 04:10 PM IST

पांच नवंबर से शुरू हो रहे छठ महापर्व की तैयारियां मिलेनियम सिटी में शुरू हो गई है। इस पर्व को मनाने के लिए पिछले कई दिनों से पूर्वांचल की संस्थाएं गुरुग्राम में तैयारियां में जुटी हुई हैं। 5 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ यह पर्व शुरू होगा। हालांकि नहाय-खाय की प्रक्रिया श्रद्धालुओं द्वारा घर पर ही की जाएगी। 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को श्रद्धालु सायंकालीन और 8 नवंबर को सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देंगे। खरना में श्रद्धालु दूध व गुड़ से बनी खीर खाकर व्रत रखेंगें। श्रद्धालुओं के लिए स्थायी व अस्थायी छट घाटों का निर्माण भी किया जा रहा है। शीतला माता मंदिर पार्किंग, सेक्टर 45 कन्हई गांव, मनकेश्वर मंदिर, झोंपड़ी वाला शिव मंदिर, कादीपुर, मारुति कुंज, बसई तालाब, सेक्टर 102 सनसिटी एवेन्यू और गोदरेज के खाली प्लाट में छट घाट बनाए जा रहे हैं। धर्मेद्र मिश्र व छोटे लाल ने बताया कि बसई तालाब पर भव्य पूजा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि तालाब में जलकुंभी होने से लोगों को परेशानी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें