फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में एनएचएआई की बड़ी लापरवाही: हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर एक साल से है गड्ढा, उठे गंभीर सवाल

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर बना गड्ढा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। यह गड्ढा एक साल से भी अधिक समय से बना हुआ है, लेकिन एनएचएआई ने फ्लाईओवर पर बने गड्ढे को लेकर कोई कार्य नहीं किया है। जिस कारण यहां पर हर वक्त हादसा होने का खतरा बना रहता है। फ्लाईओवर के जिस हिस्से में यह गड्ढा बना हुआ है, वहां से अन्य वाहन गुजरने के दौरान फ्लाईओवर की सड़क में कंपन भी हो रही है। ऐसे में स्थिति को देखकर लगता है कि एनएचएआई के अधिकारी कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही लापरवाही की नींद से जागेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें