फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सड़कों पर निराश्रित घूमते गोवंशों को गोशाला भेजेगी गुरुग्राम पुलिस

सड़कों पर निराश्रित घूमने वाले गोवंशों को पकड़कर अब गुरुग्राम पुलिस गोशाला पहुंचाएगी। पुलिस अब नगर निगम गुरुग्राम के साथ मिलकर गोवंशों का समय पर भरण-पोषण कराने, सड़क दुर्घटनाओं से बचाने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के मद्देनजर यह अभियान चला रही है। शुक्रवार को सेक्टर-65 थाने के प्रभारी अजयवीर सिंह और बादशाहपुर थाने के प्रभारी सुधीर के नेतत्व में पुलिस टीमों और नगर निगम गुरुग्राम की टीमों के साथ मिलकर 22 गोवंशों को गाड़ियों के माध्यम से कार्टरपुरी गौशाला में भेजा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सड़कों पर दुर्घटनाओं के मामले में पशु भी कारण बनते हैं। इसलिए पुलिस यह अभियान चला रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें