गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पांचवे युवा महोत्सव शंखनाद-5 का बुधवार को रंगारंग आगाज हुआ। तीन दिन चलने वाले युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि, यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि, मि. सतीश गुप्ता, मेंबर ऑफ़ बीओजी,जेके बिजनेस स्कूल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जीयू के छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव का आयोजन जे.के बिज़नेस स्कूल में किया गया । कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि इस युवा महोत्सव में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 400 प्रतिभागी 45 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे । युवा महोत्सव के पहले दिन कोरियोग्राफी, एकल नृत्य, समूह नृत्य, संस्कृत नाटक, समूह गीत में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।