फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की सिटी बसों में बैलून डाउन की समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी

गुरुग्राम। सिटी बसों में बैलून डाउन (एयर सस्पेंशन लीक या डैमेज) होने के कारण एक तरफ झुकने से बसों में ब्रेकडाउन की समस्या बनी हुई है। बसों के ब्रेकडाउन के कारण सवारियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ रहा है। बसों में खराबी आने के बाद यात्री को दूसरे वाहनों में सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों रोजाना दो-तीन बसों में बैलून डाउन होने की समस्या आ जाती है। लो-फ्लोर बसों में पारंपरिक कमानी (लीफ स्प्रिंग) के बजाय एयर बैलून सस्पेंशन का इस्तेमाल किया जाता है। जब इन बैलून्स की हवा निकल जाती है या वे फट जाते हैं, तो बस पूरी तरह एक तरफ झुक जाती है। गुरुग्राम की गड्ढों वाली व बदहाल सड़कों के कारण लो फ्लोर गुरुगमन सिटी बसों के सस्पेंशन सिस्टम पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे एयर बैलून जल्दी फट या लीक हो जाते हैं। एक तरफ झुकी हुई बस का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे तेज मोड़ पर बस के पलटने की संभावना भी रहती है। हालांकि बैलून डाउन होने के बाद चालक द्वारा सिटी बस को रोक दिया जाता है, ताकि बस में अन्य खराबी न हो। यात्री शुभम, कपिल ने बताया कि सिटी बसाें में कई बार खराबी होने के कारण वे रास्ते में ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है व दूसरे वाहनों में सफर के लिए रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें