फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित ट्राला डिवाइडर से टकराया, मानेसर घाटी में लगा जाम

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित मानेसर घाटी में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्राला हादसे का शिकार हो गया। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के कारण ट्रक का आगे का हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल सूचना नहीं है। ट्राला डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर ही रुक गया। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानेसर घाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है। हाईवे पर वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते हैं, जिसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने मांग की है कि यातायात विभाग को तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही हाईवे पर नियमित निगरानी और चालान अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें