गुरुग्राम विश्वविद्यालय में ट्रायल की व्यवस्था नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों ने रोष जताया था। ऐसे में ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में ट्रायल आयोजित कराए गए। स्टेडियम में पहुंचने के बाद खिलाड़ियों से बात करते हुए गुरुग्राम विश्विद्यालय की स्पोर्ट्स एचओडी सुनीता कोक। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेना चाहते हैं वे यहां रहें। वहीं, जो खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं होना चाहता, वह यहां से जा सकता है। ट्रायल प्रक्रिया में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के अलावा चार कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।