गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर आने-जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। साल के अंत तक उन्हें बंधवाड़ी के पास कूड़े का पहाड़ नहीं दिखेगा। नगर निगम फरीदबाद से लैंडफिल पर आने वाला कूड़ा बंद हो गया है। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े को अब बालियावास के पास नई साइट पर डाला जाएगा। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के हस्तक्षेप के बाद कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया तेज हो गई है।