फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: फर्रुखनगर में बनेगा नया बस अड्डा, पैमाइश करके लगाई चाहरदीवारी की निशानदेही

गुरुग्राम। फर्रुखनगर में नया बस अड्डा बनाने की जगह से कब्जा छुड़वाकर जिला प्रशासन द्वारा पैमाइश कराई गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जेसीबी से नींव खोदकर चाहरदीवारी की निशानदेही की गई है। वर्तमान में फर्रुखनगर में बस अड्डा नहीं होने के कारण बसों को खड़ी करने के लिए स्थायी जगह नहीं है। ऐसे में विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। नया बस अड्डा बनने के बाद तय स्टैंड पर विभिन्न रूटों की बसें मिल सकेंगी। 22 जून को जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके बस अड्डा की जगह का कब्जा मुक्त कराया। इस अवसर पर गुरुग्राम बस डिपो से सीआई दुलीचंद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गुुरुग्राम बस डिपो के बिल्डिंग क्लर्क राज सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा जमीन की निशानदेही कराकर बस अड्डा के लिए कब्जा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें