फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter News: मुठभेड़ में मारा गया नेपाली बदमाश भीमा जोरा, हत्या-चोरी की वारदातों में थी तलाश

राहुल तिवारी Updated Tue, 07 Oct 2025 10:58 AM IST

दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने एक नेपाली बदमाश भीमा जोरा मारा गया। गुरुग्राम की सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि भीम महाबहादुर जोरा साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र अपनी टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पर भीम जोरा अपने एक अन्य साथी के साथ सीमेन्ट के बेंच पर बैठा था। पुलिस पार्टी को देखकर अपने पकड़े जाने के डर से भीम जोरा ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। भीम जोरा के द्वारा फायर की गई एक गोली इन्स्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। बुलेट प्रूफ जैकिट पहने होने के कारण इन्स्पेक्टर नरेंद्र शर्मा बच गए। उन्होंने आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए एक हवाई फायर किया, लेकिन भीम जोरा क्राइम ब्रांच की तरफ लगातार फायर करता रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें