हरियाणा के मानेसर स्थित सेक्टर 74 स्थित एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना सेक्टर 37 फायर स्टेशन और मानेसर फायर स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग के कारण इलाके में काले धुएं का बड़ा गुब्बार फैल गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।