बादशाहपुर क्षेत्र के टिकली गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर गांव में तनाव पूर्ण माहौल बनता जा रहा है। एक समुदाय के लोग पहले धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे थे। गांव के लोगों ने विरोध किया तो उसे बंद कर दिया था। जिसे लेकर आस-पास के 10 गांवों से के प्रतिनिधियों ने महापंचायत किया। इस दौरान 52 सदस्यीय टीम का गठन कर पूरे मामले की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी के लोग अपना ज्ञापन तैयार कर सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।