फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की जर्जर सड़क: लक्ष्मण विहार रोड पर बिगड़ते हालात, दो साल से परेशानी; हादसों का खतरा बढ़ा

गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार रोड की हालत रोजाना खराब होती जा रही है। इस सड़क का कुछ हिस्सा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या लगभग दो साल से बनी हुई है, लेकिन इस पर प्रशासन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब पांच साल पहले करवाया गया था। उसके बाद सड़क पर कोई कार्य नहीं करवाया गया। इससे सड़क जर्जर और जगह-जगह गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। जर्जर स्थिति में होने के कारण कई बार हादसे भी हो गए हैं और कई बार छोटे वाहन जैसे (ई-रिक्शा, स्कूटर और मोटरसाइकिल) पलट जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें