फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़कीदौला-बावल हाईवे बनेगा एक्सप्रेसवे जैसा

जितेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 08:46 PM IST

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की जल्द तस्वीर बदल जाएगी। खेड़कीदौला से बावल तक हाईवे के जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। हाईवे पर अवैध कटों को बंद कर एक्सप्रेसवे जैसा कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इस पर करीब 193 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हाईवे पर कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे में लोग मनमानी तरीके से हाईवे पर उतरते और चढ़ते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खेड़कीदौला से बावल तक हरियाणा क्षेत्र में चार फ्लाईओवर का निर्माण के साथ अवैध कटों को बंद कराकर वाहन चालकों को एक तय दूरी पर प्रवेश और निकास द्वार का बनवा रहा है। हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के बाद रेलिंग और कंकरीट के बैरिकेट बनाए गए हैं। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 64.4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह नियंत्रित होगा। खेड़कीदौला से बावल हरियाणा बार्डर तक 32 प्रवेश और निकास द्वार होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें