गुरुग्राम के कासन गांव में नगर निगम मानेसर अरावली की तलहटी में कासन झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है। करीब 50 एकड़ में बनने वाले बायोडायवर्सिटी पार्क के तहत झील के पहले हिस्से का काम पूरा हो चुका है, जिस पर लगभग 5 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। झील 14 एकड़ में फैली है, जिसमें 10 एकड़ जल क्षेत्र और 4 एकड़ में पैदल ट्रैक व पार्क विकसित किए गए हैं। बिजली के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है और हरियाली भी बढ़ाई गई है।