फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा विहार-साहिब कुंज में सड़क, लाइट, जलभराव की समस्या

Akash Dubey Updated Sun, 05 Jul 2026 03:59 PM IST

गंगा विहार और साहिब कुंज कॉलोनी के निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि कॉलोनी की कई सड़कों की हालत खराब है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय अंधेरा रहता है और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। निवासियों ने चौमा फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि फाटक बंद होने के दौरान घंटों तक वाहनों की कतार लग जाती है। इसके अलावा, बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें