फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बने उपविजेता

गुरुग्राम। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित इंदौर पब्लिक स्कूल में 17 से 21 जून तक सब जूनियर्स राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा की 90 सदस्यीय टीम में जिले के 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। हरियाणा ने प्रतियोगिता में कुल 32 स्वर्ण, 34 रजत और 28 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें