मंगलवार की रात को हुई बरसात से जहां मौसम में काफी तब्दीली आई है। वहीं नई अनाजमंडी जाटौली में खुले में पड़े गेंहू को ढकने के बावजूद भी भीग गया है। सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर की आनाज मंडी में यह हालात दिखे। बता दें कि नई अनाजमंडी जाटौली में मात्र सात दिनों में अत्याधिक गेंहू की आवक होने के कारण अनाजमंडी में गेंहू खुले में फैला हुआ था। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से गेंहू की कई ढेरियों से तिरपाल हटने के कारण गेंहू भीग गया और अनाज के भरे कट्टे भी भीग गए।