फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: छह साल से फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था क्लीनिक, छापेमारी में गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Wed, 27 May 2026 09:50 PM IST

गुरुग्राम के सेक्टर-110 न्यू पालम विहार में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी क्लीनिक पर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। “डॉ. बंगाली जनता सेवा क्लीनिक” चला रहे सुकुमार बिस्वास को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले करीब छह साल से बिना किसी मेडिकल डिग्री और वैध लाइसेंस के मरीजों का इलाज कर रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, इस्तेमाल की गई सिरिंज, ग्लूकोज बोतलें और मेडिकल उपकरण बरामद किए। जांच में आरोपी कोई मेडिकल डिग्री, आरएमपी प्रमाणपत्र या ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा सका। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें