गुरुग्राम के सुशांत लोक में एक साल से अवैध रूप से संचालित हो रहे आईवीएफ सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। यह सेंटर अल्ट्रासाउंड की आड़ में करीब एक साल से चल रहा था। गुरुग्राम की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलका सिंह के अनुसार, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि सेंटर में अवैध गतिविधियां हो रही हैं। छापेमारी के दौरान सेंटर से 84 भ्रूण बरामद किए गए। यह गुरुग्राम में पकड़ा पहला आईवीएफ सेंटर है। पुलिस के अनुसार, सेंटर के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की गहन पड़ताल की जा रही है।