फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम; होटल बुकिंग और एयर टिकट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेशों में घूमने के लिए होटल बुकिंग और एयर टिकट के नाम पर ठगी करने के मामले में गुरुग्राम सेक्टर-53 थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को सेक्टर-53 से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान सेक्टर-53 निवासी संदीप चौधरी (62) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी द वॉयेज कंपनी का मालिक/प्रोप्राइटर है। उसकी कंपनी विदेशों में होटल रूम व एयर टिकट उपलब्ध करवाती है। संबंधित मामले में भी शिकायतकर्ता को विदेश (स्विट्जरलैंड) की टिकट बुक करवाई थी और वहां ठहरने के लिए होटल कमरे उपलब्ध करवाए थे। संदीप चौधरी ने अधिक मुनाफा कमाने इरादे से 12 लाख रुपये लेने के बाद भी उन्हें पूरी तरह सर्विस उपलब्ध नहीं कराई। आरोपी ने यह भी बताया कि इसके ऊपर कर्जा होने की वजह से शिकायकर्ता के साथ इसने उपरोक्त प्रकार से धोखाधडी करने की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें