गुरुग्राम के सेक्टर-89 में पटौदी रोड स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट एमआरजी मेरिडियन के खरीदारों ने प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन किया। बिल्डर के वादे के अनुसार खरीदारों को 2023 में ही उनके मकान मिल जाने चाहिए थे। इस प्रोजेक्ट के 735 खरीदार हैं, जिन्होंने अपने फ्लैट के पूरे पैसे चुका दिए हैं। प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचे खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके फ्लैट शीघ्र दिए जाने की मांग की।