साइबर सिटी गुरुग्राम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू करने की अप्रैल माह में की गई घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। जुलाई का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक इस रूट पर बस संचालन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इससे जेवर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अब भी निजी वाहनों, कैब और मेट्रो के सहारे ही सफर करना पड़ रहा है।