फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हीरो होंडा-उमंग भारद्वाज चौक के बीच मेट्रो की बाधाएं होंगी दूर

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Jul 2026 09:16 PM IST

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में बिजली की केबल, सब-स्टेशन और अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसी रूट में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक का हिस्सा भी शामिल है। शुरुआत में इस मार्ग को छह लेन तक चौड़ा करने की योजना थी, लेकिन अब इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इस हिस्से में सड़क निर्माण और अन्य संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में बिजली के पोल, हाई और लो-टेंशन केबल तथा अन्य यूटिलिटी लाइनें मौजूद हैं, जिससे मेट्रो निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। जीएमआरएल का लक्ष्य इन सभी अवरोधों को जल्द हटाकर निर्माण कार्य में तेजी लाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें