गुरुग्राम साइबर सिटी गुरुग्राम में हरियाणा सरकार जंगल सफारी को बनाने के लिए अब ग्लोबल टेंडर जारी करेगी। हरियाणा सरकार की गुरुग्राम में 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी बनाने की योजना है। इस परियोजना के लिए अब ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे, जिसमें कोई भी कंपनी हिस्सा ले सकती है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने उसको लेकर जानकारी दी है। जंगल सफारी का क्षेत्रफल 10 हजार एकड़ होगा, जिसमें से लगभग छह हजार एकड़ हिस्सा गुरुग्राम जिले में आएगा। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की माने तो जंगल सफारी पर हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हरियाणा सरकार ने इस परियोजना के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करेगी और ग्लोबल टेंडर जारी करेगी। सरकार का उद्देश्य जंगल सफारी को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। गुरुग्राम में जंगल सफारी की परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इस परियोजना के लिए ग्लोबल टेंडर जारी होने से विश्व स्तरीय विशेषज्ञों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी, जिससे जंगल सफारी को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।