शहर में अतिक्रमण कर सूरत बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीएमडीए का एक्शन गुरुवार को भी जारी रहा। जीएमडीए की टीम ने बस स्टैंड और गऊशाला मैदान के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अवैध तरीके से सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को भी उठवा कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। अभियान के दौरान टीम ने कार्रवाई के दौरान सामने आया कि दुकानदारों ने 70 फीसदी अतिक्रमण को पहले ही हटा लिया गया था। टीम ने बाकी अतिक्रमण को हटाया गया। गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को भी उठवाया गया और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान अनेक नागरिकों ने इस कार्य की सराहना की। जीएमडीए इंफोर्समेंट टीम ने एसपीआर रोड पर तीसरी बार दोबारा से सर्वे किया, जहां टीम को दोबारा मिला कि एसपीआर रोड पर केवल पांच फीसदी बंजारे फिर से बसे हुए हैं, जहां टीम ने दोबारा से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया।