गुरुग्राम के सेक्टर 29 में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से लगाए गए आजीविका सरस मेले के फूड स्टॉल में देश के विभिन्न राज्यों के खास व्यंजनों के स्टॉल लगे हैं। सभी में लोगों की पूरी दिलचस्पी है मगर एक स्टॉल में दुकानदारों का मुस्कुराते हुए फ्रेश जूस देना लोगों को खूब सुहा रहा है। केरल के इस स्टॉल को कोच्ची के लक्ष्य स्वावलंबी समूह के किन्नरों ने लगाया है। इस स्टॉल में तरबूज, ऑरेज, लाइम सोडा, सेब, अन्नास आदि के जूस कई तरह की स्मूदी आदि कई तरह के पेय पिलाया जा रहा है।