फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर सुनील सरधानिया को गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधानिया को गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार की रात को दिल्ली के इंदिया गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। सुनील सरधानिया मध्य अमेरिका स्थित कोस्टा-रिका देश से वापस भारत आया है। सुनील सरधानिया बाॅलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग सहित अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त है। इन सभी फायरिंग व हत्या की वारदातों को अंजाम देने में शूटर और प्रयोग किए हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने गैंगस्टर सुनील सरधानिया को रविवार को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने शनिवार की रात को सोनीपत के सरधाना गांव निवासी सुनील सरधानिया (39 वर्ष) को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह वर्ष 2024 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किए गए पासपोर्ट से दुबई होते हुए मध्य अमेरिका चला गया था। वहां रहकर ही वह अपने साथी आरोपियों के संपर्क में था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें