फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: वन मजदूरों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन और पक्की नौकरी की उठाई मांग

गुरुग्राम में अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर रविवार को हरियाणा के सैकड़ों वन मजदूरों ने कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के आवास पर उग्र प्रदर्शन किया। वन विभाग मजदूर यूनियन के झंडों के साथ एकजुट होकर मजदूरों ने कमला नेहरू पार्क से मंत्री के निवास तक विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 10 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर जेल भरो आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव राजकुमार सोलंकी और सीटू के प्रांतीय नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संकट के दौर में वन क्षेत्र का विस्तार करने के बजाय सरकार वन विभाग के ढांचे को कमजोर कर रही है। सरकारी नर्सरियों को बंद कर निजी नर्सरियों व बिलिंग प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें