गुरुग्राम जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में ट्रक के पीछे ऑटो की टक्कर होने से दो की मौत, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से बाइक टकराने से एक की मौत, ट्रक के पीछे गाड़ी टकराने से बुजुर्ग की मौत और फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इन हाइसों में कई व्यक्ति घायल भी हुए हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने सभी मामलों में आगामी कार्रवाई करते हुए रविवार को शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।