दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच सोहना टोल के पास आलू से भरे एक ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बृहस्पतिवार रात की है। हाल ही में जयपुर में ट्रक में लगे आग से डरे लोग ट्रक से दूर खड़े होकर फायर विभाग को इसकी सूचना दी। फायर विभाग की अलग-अलग स्टेशन से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।