फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम के सिविल लाइन में एकत्रित कूड़े में लगी आग

गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग 8 बजे नगर निगम कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किए गए कूड़े में आग लग गई। कूड़े का बड़ा ढेर होने के कारण आग की लपटें काफी ऊंचाई तक गई। यह आग गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निवास के बिल्कुल सामने पड़े कूड़े के देर में लगी थी। यहां पर नेहरू स्टेडियम, वन स्टॉप सेंटर सखी का कार्यालय जिला बाल कल्याण परिषद का कार्यालय मौजूद है। वहीं, गुरुग्राम से हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरवीर सिंह के निवास स्थान से लगभग 300 मीटर दूरी पर ही कूड़े के ढेर में यह आग लगी है। यहां मौजूद कार्यालय के अधिकारियों द्वारा नगर निगम कर्मचारियों को कूड़ा न डालने के लिए टोका जाता है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा डालने से बाज नहीं आते। इससे यहां पर कूड़े का देर लग गया था। रविवार की शाम लगभग 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस कूड़े के देर में आग लगा दी। इससे यहां पड़े कूड़े से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लग गई। गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारी निरीक्षण के नाम पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इससे नगर निगम के कर्मचारी अपने मनमर्जी से कूड़ा एकत्रित करके कहीं भी डाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें