फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: खेलों में चमके यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी, स्केटिंग और एथलेटिक्स में जीते कई पदक

गुरुग्राम। यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलों के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। सेक्टर-48 और सेक्टर-109 स्थित विद्यालय के छात्रों ने स्केटिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। 19 अप्रैल 2026 को सेक्टर-103 स्थित स्केटिंग रिंग में आयोजित गुरुग्राम एंड्योरेंस चैंपियनशिप (बॉयज़ एंड गर्ल्स 2026-27) में यूरो इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-48 के स्केटर्स ने अपनी गति, संतुलन और दृढ़ता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में चिराग, मंजीत, अक्षिता और कुशांक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कियान और हेमिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मनन, नक्ष, आर्यवीर, अथर्व और पियंश ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में अहम योगदान दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा गौर ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी हैं। निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर ही विद्यार्थी जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “मेहनत की रफ्तार ही सफलता की पहचान है।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें