फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमडीए की दोनों एफओबी की स्वचालित सीढ़ियां बंद

आकाश दुबे Updated Sun, 21 Sep 2025 06:46 PM IST

गुरुग्राम के एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली बसई रोड पर स्थित एफओबी की स्वचालित सीढ़ियां खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे जीएमडीए के कार्याें पर सवाल उठ रहे हैं। एक साल पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बसई चौक पर फ्लाईओवर बनवाने के बाद बसई एन्क्लेव पार्ट दो और बसई तालाब के पास एफओबी का निर्माण कराया था। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान दोनों एफओबी सही रहीं लेकिन बाद में रखरखाव के अभाव में दोनों की सीढ़ियां बंद हो गई हैं। लोगों का कहना है कि एफओबी की देखरेख नहीं होने पर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें