फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, कंपनी परिसर में पुलिस तैनात

गुरुग्राम के फर्रुखनगर-झज्जर रोड स्थित आल कार्गो एफसी कंपनी में वेतन को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को जमकर हंगामा कर दिया। कर्मचारी वेतन को लेकर प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की घोषित वेतन दिया जाए। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन से बातचीत की तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है। मामले के संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें