फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन का बज गया चुनावी बिगुल, प्रचार में जुटे शिक्षक

श्याम जी. Updated Sun, 22 Dec 2024 05:21 PM IST

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) का चुनावी बिगुल बज गया है। जिला प्रधान और ब्लॉक प्रधान के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। गुरुग्राम में 29 दिसंबर को चुनाव होना तय है। चुनाव में जिले के 1700 नियमित प्रवक्ता (पीजीटी) मतदान करेंगे। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान महाराम यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारणी ने चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है। 25 और 26 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। 27 दिसंबर को नामांकन वापस लिया जा सकेगा और 29 दिसंबर को चुनाव होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें