फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में डीटीपीई ने पांच अवैध कॉलोनियों में चलाया तोड़-फोड़ अभियान

श्याम जी. Updated Fri, 25 Jul 2025 07:28 PM IST

गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा की ओर से शुकवार को पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया है। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-10 ए थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें गांव हयातपुर की राजस्व सम्पदा में 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई, जिसमें 2 निर्माणाधीन बेसमेंट और 3 संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार गांव साढराणा की राजस्व संपदा में चार एकड़ क्षेत्रफल में फैली अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ किया गया। डीटीपीई की टीम 2 निर्माणाधीन संरचनाएं और 4 डीपीसी को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम गांव गोपालपुर की राजस्व सम्पदा में 5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली तीन अवैध कॉलोनियों में 12 डीओसी को ध्वस्त किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें