फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को लापरवाही खुद को पड़ी महंगी: कार चलाते हुए आई नींद की झपकी, गुरुग्राम में उड़ा दिए दो युवक

ढाबे के बाहर खड़े युवकों को टक्कर लगने वाले हादसे में सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि कार चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया था। कार (स्कोडा) को आरोपी के कब्जा से बरामद कर लिया। पुलिस ने चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। लॉ के छात्र हर्ष और उसके दोस्त अभिषेक को टक्कर माने वाले वाले कार चालक की पहचान गुरुग्राम के नूरपुर बोहड़ा कलां निवासी मोहित के रूप में हुई है। आरोपी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर का काम करता है और सेक्टर-14 स्थित एक पीजी में नौकरी करता है। चालक मोहित ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब 3.30 बजे कंपनी में काम करके पीजी की ओर जा रहा था। पूरी रात कंपनी में काम करने वापस जाते समय नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में चंचल ढाबे के सामने कार ने सड़क किनारे खड़े हर्ष व अभिषेक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ओमनगर निवासी हर्ष की मौत हो गई थी। वहीं, घायल अभिषेक का दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक मोहित को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया है। अदालत में चालान पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें