फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉ. विरेंद्र यादव ने कही ये बात

गुरुग्राम में नागरिक अस्पताल में रोजाना 2500 से 3000 मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन मौजूदा इमारत में सीमित जगह होने से तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। बढ़ती भीड़ और सुविधा में सुधार को ध्यान में रखते हुए डॉ. विरेंद्र यादव ने नई इमारत का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। अस्पताल में कैंसर उपचार को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। कैंसर वार्ड की मरम्मत पूरी होते ही डे केयर सेंटर शुरू किया जाएगा, जहां मरीजों को समुचित व नियमित उपचार मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी भी कर ली है ताकि मरीजों को पूरी सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें