फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कराटे महाकुंभ में जिला स्तरीय ट्रायल का हुआ आयोजन

आकाश दुबे Updated Tue, 16 Sep 2025 06:47 PM IST

गुरुग्राम में कराटे महाकुंभ में जिला स्तरीय ट्रायल मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस ट्रायल्स में अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जहां कुमिते वर्ग में -60 किग्रा वर्ग के खजान ने बाजी मारी, वहीं -67 किग्रा में विशाल यादव ने अपनी श्रेष्ठता दिखाई। -75 किग्रा वर्ग में दीपक कुमार ने दमखम दिखाया, जबकि -84 किग्रा में अजीत सिंह विजेता रहे। +84 किग्रा वर्ग में रोहित ने अपना लोहा मनवाया। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। -55 किग्रा में कृपा श्रेष्ठा ने शानदार प्रदर्शन किया। -61 किग्रा वर्ग में मुस्कान, -68 किग्रा में यशिका और +68 किग्रा में पिंकी ने बाजी मारी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें