फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: 25-26 अप्रैल को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 21 Apr 2026 08:45 PM IST

गुरुग्राम। जिला शतरंज संघ द्वारा 25 और 26 अप्रैल को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच होगी, जिसमें जिले के शीर्ष शतरंज प्रतिभाओं के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला शतरंज संघ के महासचिव राजपाल चौहान ने बताया कि यह आयोजन जिले के युवा शतरंज प्रेमियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। यह प्रतियोगिता सेक्टर -50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में खेली जाएगी संघ के अधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रही है। इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र संघ से संपर्क कर पंजीकरण करा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला शतरंज संघ कार्यालय से संपर्क करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें