फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 32 माइलस्टोन के निदेशक ध्रुव शर्मा गोल्फ कोर्स रोड से गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 08:38 PM IST

गुरुग्राम में सेक्टर-15 पार्ट दो स्थित 32 माइल स्टोन परिसर में 3000 वर्ग फुट बेचने के लिए एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये लेकर उनके हक में कंवेंस डीड न कराकर अन्य 25 लोगों को बेच दी गई। आर्थिक अपराध शाखा-दो ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 32 माइलस्टोन के निदेशक ध्रुव शर्मा को गोल्फ कोर्स रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की तह तक जाने के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। पीड़ित कंपनी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।आरोपी डीएलएफ कैमिलियाज में रहता है। मेसर्स ट्राम वेंचर्स प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का मेसर्स अप्रा मोटेल्स जो कि अब 32 माइल स्टोन विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है उसके साथ एक करार हुआ। आरोपी की कंपनी के निदेशक , निर्देशक और शेयरधारकों ने 2021 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बताया कि ये रियल एस्टेट के एक बड़े खिलाड़ी है। वह किराया बाजार में क्रांति लाएंगे। उनकी 32 माइलस्टोन की पहली मंजिल पर 3000 वर्ग फुट का फ्लोर बिक्री के लिए प्रस्तावित कर दिया। दोनों पक्षों में इसको लेकर एक करार किया गया। करार के अनुसार 2.5 करोड़ रुपये में 3000 वर्ग फुट का सौदा हुआ। 21 सितंबर 2021 में शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोपी की कंपनी को करार के अनुसार रुपयों का भुगतान कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें