गुरुग्राम। कुरुक्षेत्र के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय डीएवी हरियाणा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के डीएवी स्कूलों की टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जिले की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में तीसरा स्थान हासिल किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी की अंडर-17 बालक वर्ग की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल ने विजेता का खिताब जीता, जबकि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30, फरीदाबाद उपविजेता रहा। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में भी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में एमएलएस डीएवी नारनौल विजेता और डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी, फरीदाबाद उपविजेता रहा।