सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह सबेरे से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।शहर के प्रमुख मंदिरों घंटेश्वर मंदिर,भूतेश्वर मंदिर,सिद्धेश्वर मंदिर,प्रकाशपुरी मंदिर, सेक्टर चार श्री राम मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर,गीता भवन मंदिर, सेक्टर 56 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 15 पार्ट वन राधा कृष्ण मंदिर,सेक्टर 43 हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। गंगाजल, चंदन,रोली, दूध,दही,मधु,फूल,बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि भगवान शिव को प्रिय समझी जाने वाली चीजें भगवान को अर्पित किया। मंदिर में भगवान शिव के भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया। इसमें बहुत सारे भक्तों ने हिस्सा लिया। सोमवार की सुबह नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर महादेव के जलाभिषेक लिए बृज मंडल 84 कोस की परिक्रमा यात्रा दल राजीव नगर स्थित गुफा वाले मंदिर से रवाना हुआ।मंदिर से भक्तों का एक बड़ी संख्या सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में मौजूद थी । इस यात्रा मंदिर से महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत यात्रा के संयोजक धमेंद्र फौजी संयोजक, सह संयोजक राजेश दुहान, राकेश सैनी, विहिप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर,वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज आदि मौजूद थे। दो बसों में सवार होकर भक्तों का दल इस यात्रा के लिए रवाना हुआ।