गढ़ी सड़क की हालत पिछले कई दिनों से बेहद खराब बनी हुई है। सेक्टर 37डी रेलवे फाटक और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और बदतर हो गई है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में हादसों का खतरा बना हुआ है। लोग जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।