फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिवभक्तों से की मुलाकात

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर स्थित धनचिरी कैंप में विधायक मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव के चरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और सभी कांवड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री का विधायक मुकेश शर्मा और उनके परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना भी की। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का शिविर में आगमन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक कांवड़ यात्री को घर जैसा सम्मान, सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है और यह सेवा आगे भी पूरी निष्ठा से जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें