गुरुग्राम के नवनियुक्त मुख्य अभियंता पीके चौहान ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं है। मार्च 2027 तक डीएचबीवीएन इस लक्ष्य को पूरा कर लेगा। फिलहाल इसके तहत 20 हजार कनेक्शन किए गए हैं। डीएचबीवीएन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि सब्सिडी से लेकर नेट मीटर लगवाने तक, वे हर स्तर लोगों की सहायता के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। मार्च 2027 तक इसका लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। गुरुग्राम के सर्किल टू में इस योजना की धीमी गति की चर्चा पिछले दिनों रही है। मुख्य अभियंता ने कहा कि इस दिशा में हर स्तर पर अधिकारी लोगों को सहयोग करेंगे।