फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चरखी दादरी की टीम बनी विजेता

श्याम जी. Updated Mon, 23 Dec 2024 08:57 PM IST

गुरुग्राम जिले के गांव धनवापुर स्थित परशुराम भवन में बीते रविवार को आयोजित हुई पांचवी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चरखी दादरी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 322 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। योग सहायक अजीत सोलंकी ने बताया कि योग प्रतियोगिता में पांच से आठ आयुवर्ग, आठ से 11 आयुवर्ग, 11 से 14 आयुवर्ग, 14 से 17 आयुवर्ग और 17 से 21 आयुवर्ग में खिलाड़ी शामिल हुए। अजीत सोलंकी ने बताया कि लड़कों के 11 से 14 आयुवर्ग में रोटरी पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के पांच से आठ आयुवर्ग में श्री राम स्कूल व डीएवी स्कूल सेक्टर-10 ने संयुक्त रूप से पहला और शलौम स्कूल व अजंता पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के पांच से आठ आयुवर्ग में चरखी दादरी की टीम ने पहला व हर्ष विद्या केंद्र गुरुग्राम ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के 14 से 17 आयुवर्ग में सिरसा की टीम ने पहला व गुरुग्राम की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें