फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: फर्जी नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 17 दिन में 4417 चालान

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 1 जून से 17 जून तक 4417 वाहनों के चालान किए। इस दौरान करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करना और अपराधों पर रोक लगाना है। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में अपराधी फर्जी या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में एचएसआरपी प्लेट्स अपराध नियंत्रण और वाहन की पहचान करने में अहम भूमिका निभाती हैं। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण गहलोत ने वाहन चालकों से जल्द से जल्द अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती दिखाई। 3 जून से 17 जून के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 9057 चालान किए गए और 63 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक लेन बदलना सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बन रहा है। इसी को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चार पुलिस गाड़ियां और आठ बाइक लाउडस्पीकर के जरिए वाहन चालकों को सही लेन में चलने के लिए जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें