फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में लाइव चोरी: छत तोड़कर दुकान में एंट्री, सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर; देखें रिपोर्ट

अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 04:36 PM IST

बिलासपुर थाना के अंतर्गत बिनाैला गांव में 18 मई की देर रात चोरों ने मेडिकल स्टोर की छत तोड़कर 43,300 रुपये नकदी और दवाइयां चोरी कर ली। मेडिकल स्टोर में चाेरी होने की वारदात अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तावडू के पठैनी गांव निवासी अनुज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बिनौला गांव में मेडिकल स्टोर किया हुआ है। 18 मई की देर रात करीब 2.30 बजे एक युवक छत को तोड़कर मेडिकल स्टोर में घुसा। वह युवक स्टोर से 43,300 रुपये नकदी और करीब 2300 रुपये की कीमत की दवाई चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। एक युवक रात 2.36 बजे मेडिकल स्टोर की छत ताेड़कर अंदर घुसा था। नकद व दवाइयां चोरी करने की पूरी वारदात कैमरा की फुटेज में दिखाई दे रही है। चोरी करने वाले युवक का चेहरा भी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेडिकल चोरी करने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - घनश्याम, सब इंस्पेक्टर, बिलासपुर थाना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें